मंगलवार, 17 नवंबर 2009

नेकी का ढिंढोरा !!!


आज बस से कहीं जा रहा था तो ट्रैफिक में एक आटो पर नज़र पङी...जिस पर ये शब्द लिखे थे इस गाङी के चालक बलबीर भाटिया को सवारी का भूला हुआ बैग मिला।जिसमें कैश व ज्वैलरी-10,00000 (दस लाख) का था जिसको हमारे व पुलिस के सामने वापस किया गया। NDTV,IBN7,INDIA TV,DELHI AAJ TAK

पढ़ कर बहुत खुशी हुई कि आज भी अच्छाई ज़िन्दा है,पर....

तब से दिमाग में यही सवाल उठ रहा है कि इसे आटो पर पेंट से हाईलाईट करके लिखने कि आख़िर ज़रूरत क्या थी..???

अगर आपको समझ आए तो ज़रूर बताइयेगा...

क्या ये नेकी का ढिंढोरा पीटना है या और कुछ.....?

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें